Home मुख्य बिहारियों पर दिए बयान से नाराज जाप कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे को दिखाए काले झंडे। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 3, 2017

बिहारियों पर दिए बयान से नाराज जाप कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे को दिखाए काले झंडे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के अभिनंदन समारोह दौरान शुक्रवार को जाप कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्शक दीर्घा में जाकर मंत्री को काला झंडा दिखाने वाले जन अधिकार पार्टी यानी जाप कार्यकर्ताओं को जमकर पिटाई कर दी। समारोह रन क्षेत्र में तब्दील हो गया। किसी ने लात से तो किसी ने मुक्का से मारना शुरू कर दिया। हालांकि, मंच से मंत्री श्री चौबे बार-बार सभी को छोड़ देने का अनुरोध करते रहे। लेकिन, कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। वे मत मारो, मत मारो बोलते रहे। बावजूद, सभी पीटते रहे। पुलिस ने जाप के एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। जबकि, चार भागने में सफल रहे। हिरासत में लिए गए छात्र व नाका नंबर पांच निवासी मो. शाहील जाप जिला कमेटी के सदस्य हैं। इधर, जाप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे विगत दिनों दिल्ली एम्स अस्पताल में बिहारियों को इलाज नहीं कर बिहार भगाने जैसे विवादित बयान दिया था। जिसका जाप कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। मंत्री के आगमन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुश सलाम उर्फ मुन्ना खान, युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह यादव, छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी, इस्माइल अख्तर, रानु कुमार, अंकित कुमार, तबरेज गिलानी आदि कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Share

Leave a Reply