
डीडीसी विवेकानन्द झा का विदाई समारोह आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा के तत्वाधान में दरभंगा जिला के उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा का विदाई समारोह संपन्न हुआ। विदाई समारोह का संचालन जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के जिला संयोजक आलोक रंजन ने किया। विदाई समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल पासवान ने की इस विदाई समारोह में सभी आवास कर्मियों ने उप विकास आयुक्त महोदय को प्रोन्नति पर जाने के लिए साधुवाद दिया। विदाई समारोह में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक श्री नरेश जाने पुरानी याद खुद को ताजा करते हुए कहा कि श्री झा जी आज से 15 साल पहले कल्याणपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर पर पूरी चुस्ती और दुरुस्ती से कार्य करते थे और आज भी उतने ही चुस्त-दुरुस्त हैं। उनकी कार्यकुशलता को उन्होंने कहते हुए कहा कि इस तरह का कार्य अपने समय में उन्होंने नहीं देखा। विदाई समारोह में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभी कर्मी मौजूद थे साथ ही दरभंगा जिला के सभी आवास कर्मी मौजूद रहे जिसमें हनुमान नगर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान कुशेश्वर पूर्वी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शाह जिला सचिव बृज मोहन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार ताती, जिला उपाध्यक्ष बच्चा लालदेव, मोहम्मद नेमतुल्लाह, मोहम्मद अजहर, मनीष कुमार, मनोज पासवान आदि लोग उपस्थित थे ।

