Home मुख्य अमन राज ने किया मिथिला का नाम रौशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2017

अमन राज ने किया मिथिला का नाम रौशन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : देश के परमाण्विक वैज्ञानिक संस्था ने 29वें अखिल भारतीय नाभिकीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निबंध प्रतियोगिता में दरभंगा के अमन राज को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है. श्री राज दरभंगा नगर निगम क्षेत्र वार्ड नम्बर 18 हनुमानगंज, मिश्रटोला के निवासी हैं. वर्तमान में इलाहाबाद में वह अध्ययनरत हैं. उनके पिता विमल कुमार मारवाड़ी महाविद्यालय में कार्यरत हैं. पुरस्कार के संबंध में अमन राज ने बताया कि निबंध के विषय के विश्लेषात्मक व विस्तृत व्याख्या के आधार पर यह सम्मान मिला है. उन्होंने बताया कि यह सम्मान भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुम्बई में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष सह परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव शेखर बासु ने डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर विगत 30 अक्टूबर को प्रदान किया. निबंध का विषय था ‘आइसोटोप एवं विकिरण प्रौद्योगिकी : जीवन की गुणवत्ता पर इनका प्रभाव’.

Share

Leave a Reply