
डम्फर की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत। Voice of Darbhanga

कमतौल : स्थानीय थाना के निकट एक स्कूटी सवार डम्फर की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अधेड़ की पहचान सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना अंतर्गत भासर परसौनी गांव निवासी 55 वर्षिय हरिशंकर झा के रूप हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी एक युवक चला रहा था. अधेड़ पीछे बैठे थे और पैर से विकलांग लोको पायलट बताये जाते हैं. लोगों के अनुसार स्कूटी चला रहे युवक स्कूटी को डम्फर से आगे निकालना चाह रहा था. स्कूटी अपना संतुलन खो दिया. इसी क्रम में पीछे बैठे अधेड़ पलट कर डम्फर के पिछले चक्के के नीचे चले गये. घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना होते ही चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया. वहीं डम्फर को थाना में रखा गया है.

