
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कमला नदी में श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों के तदाद में श्रद्धालुओं ने पवित्र कमलानदी में डुबकी लगायी. श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान के बाद प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की. कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों के तदाद में श्रद्धालु विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, गांवों तथा सीमावर्ती नेपाल के गांवों से जयनगर आये थे. कमला नदी के तटों पर ओझा व तांत्रिकों ने भी पूजा-अर्चना की.

