Home मुख्य किसान मुक्ति यात्रा का दरभंगा में हज़ारो की संख्या में लोगो ने किया भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2017

किसान मुक्ति यात्रा का दरभंगा में हज़ारो की संख्या में लोगो ने किया भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : देश के 184 किसान संगठनो को लेकर बने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्यवय समिति के बैनर तले पूरे देश में किसान मुक्ति यात्रा निकाली गई है. किसानों के इस संयुक्त मंच में लाल-हरे सहित तमाम तरह के किसान और ग्रामीण मजदूर के संगठन शामिल है. कोलकाता से निकली 5वें चरण की यात्रा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिण बिहार, होते हुए आज बेगूसराय, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचा. किसान मुक्ति यात्रा के काफिले का स्वागत एकमी में मोटरसाईकिल-गाड़ियों के बड़े जत्थे के साथ माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने किया. उन्होंने कहा कि मिथिला जमींदारी उन्मूलन के किसान आंदोलन का केंद्र रहा है और आज भी भूमि अधिकार आंदोलन की अग्रणी है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि किसान आंदोलन में आयी जागृति न केवल दिल्ली की अडानी, अम्बानी पूंजीपरस्त सरकार, सरकार को फसल के डेढ़ गुणा दाम और कर्ज माफी के लिए बाध्य करेगा. कार्यक्रम में मधुबनी के प्रेम कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, मनोज झा, नवीन चंद्र झा और श्याम पंडित के नेतृत्व में पोलो मैदान पंहुचा और अभियान के प्रति एकजुटता जाहिर की. इसके अलावे उत्तराखंड के किसान महासभा के नेता पुरषोत्तम शर्मा, हरियाणा के प्रेम सिंह गहलावत, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सचिव विशेश्वर यादव, उमेश सिंह, राजेंद्र पटेल, रोहित सिंह, वरिष्ठ किसान नेता रामाशीष साहू, प्रवीण यादव, किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी, श्याम भारती, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान आदि शामिल थे. वही मंच की अध्यक्षता किसान सभा के सुधीर कान्त मिश्र, किसान महासभा के शिवन यादव ने किया. रैली में भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर के सहनी,  भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नन्दलाल ठाकुर, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ईश्वर दयाल सिंह, सूर्यनारायण शर्मा, अशोक पासवान, गोपाल ठाकुर, बैद्यनाथ चौधरी, प्रिंस कुमार कर्ण वही माकपा के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर आदि नेता मौजूद थे. वहीं मंच का संचालन किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह कर रहे थे.

Share

Leave a Reply