Home मुख्य अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एडमिन बनाने से परेशान युवक ने ठोका मुकदमा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2017

अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एडमिन बनाने से परेशान युवक ने ठोका मुकदमा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर किसी को भी बिना अनुमति जोड़ देना और फिर उसे एडमिन बना देना और ग्रुप में अश्लील सामग्री डालने के विवाद ने गहरा रूप ले लिया है। पुलिस ने इसे खंगाला तो पता चला कि वाट्सएप के अश्लील ग्रुप का संचालन विदेश किया जा रहा है। इसका खुलासा एएसपी दिलनवाज अहमद ने किया। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के उसमा मठ निवासी पेशे से मीडियाकर्मी चंद्रप्रकाश कर्ण उर्फ टिंकूू की शिकायत पर जब उन्होंने मामले की जांच तकनीकी सेल से कराई तो इसका खुलासा हुआ। दरअसल, कमीने नाम से बनाए गए अश्लील ग्रुप में श्री कर्ण को बिना अनुमति का एडमिन बना दिया गया। उन्होंने इस ग्रुप से कई बार हटने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें बार-बार जोड़कर उनकी तस्वीर को पोस्ट कर ग्रुप के लोगों को एडमिन होने की जानकारी दी जा रही थी। तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन, उसके मोबाइल से ऐसा कुछ भी नहीं मिला। हालांकि, उसके मोबाइल नंबर से श्री कर्ण को गाली जरूर दी गई है। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि आजकल धड़ल्ले से ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जा रहे हैं जिसमे अश्लील सामग्री डाली जा रही है और परेशान करने केलिए किसी को भी एडमिन बना दिया जाता है। ऐसे ग्रुप एडमिन और ग्रुप पर प्रशासन की नजर है। शिकायत मिलने पर कारवाई होगी।

Share

Leave a Reply