Home मुख्य बाल-विवाह और दहेज समाज का कोढ़ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2017

बाल-विवाह और दहेज समाज का कोढ़ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

केवटी  :  प्रखंड के कर्जापट्टी गांव में दहेज प्रथा और बाल-विवाह विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. भाजयुमो लहेरियासराय मंडल के महामंत्री व कर्जापट्टी गांव निवासी राकेश झा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि बाल-विवाह और दहेज प्रथा समाज का कोढ़ है. इसे उखाड़ फेंकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही हम समाज के इस कोढ़ को उखाड़ फेंक सकते है. संगोष्ठी में कंचन झा, रिंकी राज, प्रमीला देवी,  रामकला देवी, सुनीता देवी, त्रियुग नारायण झा आदि ने विचार रखा.

Share

Leave a Reply