
साइकिल में ठोकर लगने के मामूली विवाद में मारपीट कर किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के हरिचनदा गांव मे स्वर्गीय नंदलाल साह के पुत्र सुजीत कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी केलिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार सुजीत कुमार मार्केट से कुछ सामान लेकर घर वापस जा रहा था जहां गांव में ही उनके मोटरसाइकिल से एक साइकिल सवार को धक्का लग गया। इसमें साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सुरक्षित है और सुजीत ने साइकिल मरम्मत का खर्च देने की भी बात कबूल ली। इसके बाद वह अपने हरिचंदा स्थित अपने मोटरसाइकिल गैरेज चला गया। थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति अपने कुछ साथी के साथ पहुंचकर सुजीत के साथ मारपीट करने लगा। इस संबंध में पूछने पर बिशनपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने इस घटना की पुष्टि करते हुए सुजीत कुमार के द्वारा आवेदन देने की बात कही है जिसमें 4 लोगों को नामजद किया गया है। श्री भारती ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

