Home मुख्य शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 6, 2017

शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले में लगातार आ रही शराब के खेप को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को फटकार लगाई थी. इसके बाद दरभंगा पुलिस हरकत में आई और सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में लहेरियासराय बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग दरभंगा में शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे. इनमें से चार व्यक्तियों पर शराब मामले में कांड भी दर्ज है. यह लोग फरार चल रहे थे. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग चुना भट्टी और नाका नंबर 8 के निवासी हैं. पकड़े गए लोगों में विशाल कुमार, पिंटू बारी उर्फ आनंद बारी अनिल महतो, राजन पासवान, मो. फूल अंसारी पंकज कुमार और शुभम  कुमार शामिल है. अनिल महतो होमगार्ड जवान के पास से बरामद 250 बोतल शराब के मामले में फरार  है. वही राजन पासवान विश्वविद्यालय थाना में दर्ज शराब कांड में फरार चल रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्ति एक होटल में खाना खा रहे थे. जबकि यह सभी व्यक्ति अपने हाथों में एक ही तरह का कड़ा पहने हुए थे. उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा में शराब के कारोबार से यह लोग जुड़े हुए हैं और यहां योजना बनाने के लिए एकत्र हुए थे.

Share

Leave a Reply