Home मुख्य मां काली के आंख के सोने की पुतली चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 6, 2017

मां काली के आंख के सोने की पुतली चोरी। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के भरवाड़ा के दोसिमना के निकट लुलो साह पोखर स्थित प्राचीन काली मंदिर में रविवार की देर रात चोरों ने घुसकर मां काली के आंख से सोने की पुतली निकाल ली. साथ ही जेवरात भी ले गये. पुजारी ने जेवरात को नकली बताया, लेकिन आंख के पुतली सोने का बना हुआ बताया. इस मामले में ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त को पुलिस को हवाले किया है. जो पिछले एक माह से उसी इलाके में यत्र-तत्र घूमता नजर आ रहा था. इस बावत सिंहवाड़ा थाना में पुजारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन न तो सामान की बरामदगी हुई है और न ही चोर पकड़ाया है. मूर्ति के आंख से पुतली निकालने की मामले पर हर जगह चर्चा गरम है.

Share

Leave a Reply