Home मुख्य सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक को मिथिला सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के नाम से चालू करने की मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 6, 2017

सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक को मिथिला सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के नाम से चालू करने की मांग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को बेनीपुर के पूर्व विधायक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यालय में कृषि मंत्री बिहार सरकार डॉ प्रेम कुमार एवं सहकारिता मंत्री बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह के समक्ष में लगभग 17 वर्षों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक नाम बदलकर मिथिला सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक रखने एवं इस बैंक को किसानों के हित में चालू करवाने की मांग की. श्री ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में मैंने अपने विधायकत्व काल में विधानसभा में प्रश्न किया था, जिसे पुनः दोनों माननीय मंत्री के समक्ष रखा, इस बैंक के चालू होने से मिथिला के किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्यजीवीयों को काफी लाभ मिलेगा.

Share

Leave a Reply