Home मुख्य ब्रह्मपुर डकैती काण्ड सहित दर्जन भर मामलो का वांछित इंदल सहनी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 8, 2017

ब्रह्मपुर डकैती काण्ड सहित दर्जन भर मामलो का वांछित इंदल सहनी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा पुलिस के अनुसार पुलिस के लिए सिरदर्द बना मोस्ट वांटेड अपराधी इंदल सहनी को दरभंगा पुलिस ने दबोचने में कामयाबी पाई है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि कमतौल थाने के ब्रह्मपुर गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने में इसका हाथ था. वहीं डकैती लूट के करीब एक दर्जन मामले विभिन्न थानों में इसके खिलाफ चल रहे हैं. आधे दर्जन मामलों में यह फरार चल रहा था. कमतौल में हुए व्यवसायी के घर डाका कांड में इसकी संलिप्ता थी. इंदल साहनी ने कमतौल थाना में 21 अक्टूबर को सोना व्यवसायी मनीष कुमार के घर में डकैती की थी, इसके अलावा या मुंशी मर्डर केस में भी नामजद अभियुक्त है.

Share

Leave a Reply