
लालू यादव वो शेर है जिसके एक दहाड़ से पूरा भाजपा थरथर काँपता है: फ़राज़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लालू यादव शेर हैं और जब वो दहाड़ते हैं तो पूरा भाजपा थरथर काँपता है। एक बड़े तानाशाह ने अपने मनमर्जी से देश को गर्त में धकेला तो छोटा तानाशाह ने यहां बिहार में हमारे साथ गद्दारी करके गठबन्धन तोड़ा।
उक्त बातें राजद के नेतृत्व में नोटबंदी-जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लहेरियासराय के पोलो मैदान में राजद के केवटी विधायक फ़राज़ फातमी ने कही। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश ने दो करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। विकास दर बहुत ज्यादा गिर गया। आगामी 2019 में जनता बड़े तानाशाह को और 2020 में छोटे तानाशाह को गद्दी से उखाड़ फेंकेगी।
बुधवार को नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शित किया. विपक्षी दलों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक से जुलुस निकाला और केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारा लगाते हुए लहेरियासराय स्थित समाहरणालय होते हुए पोलोमैदान स्थित धरना स्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा कि एक दिन में देश का जितना बड़ा नुकसान हुआ है, वह इतिहास में दर्ज हो चुका है. जीडीपी गिरने से डेढ़ करोड़ लोग बेरोजगार हो गये. उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ देश की आम जनता और व्यापारी त्राहिमाम कर रहे हैं. विधायक ललित कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूंजी पतियों की सरकार बन गई है. इसको गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है. विधायक भोला यादव ने कहा कि देश में नोटबंदी लागू कर कॉरपोरेट घरानों के अरबों रूपये काले धन को व्हाईट मनी करने का काम सरकार ने किया है. विधायक फराज फातमी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लगाकर देश की जनता के साथ धोखा किया गया है. वहीं कांग्रेस के पर्यवेक्षक कैलाश पाल ने कहा कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों की कमर टूट गई है. इस मौके पर पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव व हरिनंदन यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, नेशनलिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया, पूर्व उपमहापौर मुमताज आलम, समाजवादी पार्टी के वसीम अहमद, सुभाष यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष भोला सहनी, वरूण कुमार महतो, मो. कलाम, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, गुलाम हुसैन चीना, रामचंद्र यादव, मंजर अली, प्रकाश कुमार ज्योति, विमलेश यादव, पप्पू सहनी, प्रकाश कुमार, रमेश कुमार यादव, विनोद यादव, जितेन्द्र कुमार, अफजल अली खां, रामनारायण पासवान, सज्जाद हुसैन, राजा पासवान, प्रताप यादव, रामसागर यादव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने की.

