Home मुख्य लापता युवक के मोबाइल मैसेज से परेशान रहे पुलिस और परिजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 9, 2017

लापता युवक के मोबाइल मैसेज से परेशान रहे पुलिस और परिजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के छपकी गांव में अजीबोगरीब घटना हुई। पुलिस भी परेशान रही। स्थानीय निवासी व दरभंगा निबंधन कार्यालय का मुंशी राजेश यादव बुधवार रात घर से गायब हो गया। उसने मोबाइल से साले को मैसेज कर कहा कि मैं मरने जा रहा हूं। मेरा शव मधुबनी जिले के जयनगर से ले आना। उसने ट्रेन यात्रा की कुछ सेल्फी भी पोस्ट कर दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे चीत्कार मारकर रोने लगे। एएसपी दिलनवाज अहमद ने परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि युवक की खोज में तंत्र को लगा दिया। लेकिन, देर शाम तक न युवक मिला और न ही उसका शव मिला। इस बीच पुलिस ने उसकी बाइक बरामद कर ली है। राजेश सब्जी लाने घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। देर रात मैसेज मोबाइल पर जरूर आया। घरवालों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं है। अनुसंधान में पता चला कि राजेश ने पत्नी से रात दो बजे बात की। वापस होने की बात कहने पर मोबाइल ऑफ कर लिया। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान से दावा किया कि राजेश सही सलामत है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply