Home मुख्य अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छ व स्वस्थ दरभंगा अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 9, 2017

अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छ व स्वस्थ दरभंगा अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ दरभंगा-स्वस्थ दरभंगा अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा. आज विद्यार्थियों ने कादिराबाद बस स्टेंड और शिवधारा चौक पर सफाई की. ज्ञात हो कि बुधवार को विद्यार्थियों ने दरभंगा टावर और लहेरियासराय टावर पर सफाई अभियान चलाया था. इस मौके पर प्राचार्य असिम कुमार ठाकुर ने स्वच्छता का मूल मंत्र बताया और कहा कि महाविद्यालय परिवार को संकल्प लेना चाहिए कि आज के बाद आस-पास परिसर को हम स्वच्छ रखेंगे. साथ ही स्वच्छ भारत कि निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देंगे. इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. रमण कुमार झा, डॉ. आर.के सिंह, डॉ. मक्खन मिश्रा सहित शिक्षक व महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply