
गबन के आरोप में दो पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखंड में खरीफ फसल के लिए सहकारिता समिति के बैंक से उठाव किए गए सरकारी रुपये के के गवन के आरोपी दो पैक्स अध्यक्षों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है. प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी घूरन राम द्वारा बीते 18 सितम्बर 2017 को जाले थाना में राढ़ी उत्तरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं काजी बहेरा के पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध सरकारी रुपये का गवन किए जाने संबन्धी प्रथमिकी काण्ड संख्या 137/17 दर्ज करायी गयी थी. जिसके अनुसंधान में वरीय अधिकारी ने मामला सत्य पाते हुए दोनों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. बताते चले कि राढ़ी उत्तरी पैक्स अध्यक्ष भम्ररपुरा गांव निवासी सोभित यादव के पुत्र अबोध कुमार यादव के विरुद्ध 2017 में खरीद किए गए खरीफ फसल धान के खरीद की गई धान में 383,54 क्विंटल धान की आपूर्ति नही की गई. जिसका मूल्य 8 लाख 84 हजार रुपये का गबन का यह आरोपी बने. वहीं काजीबहेरा के पैक्स अध्यक्ष नगरडीह गांव निवासी स्व. जगेश्वर साहु का पुत्र जगदीश साहू,खरीफ फसल धान की 381,39 क्विंटल धान की आपूर्ति नही की गई. इनके विरुद्ध 8 लाख 44 हजार 700 गबन का आरोप है.

