
Home मुख्य संस्कृत विवि में आयोजित दो दिवसीय झारखंड-बिहार राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा सम्पन्न। Voice of Darbhanga
संस्कृत विवि में आयोजित दो दिवसीय झारखंड-बिहार राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा : राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के सौजन्य से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड-बिहार राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का समापन आज हो गया. मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. सी.पी सिंह ने प्रतिभागियों की हौसले अफजाई करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं आप सभी रास्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बनायेंगे. वहीं कुलपति डॉ. सर्व नारायण झा ने लखनऊ से आगत अतिथियों डॉ. मदन मोहन पाठक व डॉ. विनय कर्ण का पाग चादर से सम्मानित किया. उक्त जानकारी देते हुए जनसम्कर्प पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों अतिथियों और कुलपति के हाथों उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ नकद राशि भी दी गयी. धन्यवाद ज्ञापन डीन डॉ. शिवाकांत झा ने तथा मंच संचालन डॉ. विनय कुमार मिश्र ने किया.

