
हड़ताल के सातवें दिन हड़तालियों ने रेफरल अस्पताल में की तालाबंदी। Voice of Darbhanga

जाले : स्थानीय रेफरल अस्पताल में संविदा पर बहाल एएनएम ने हड़ताल के 7वें दिन रेफरल अस्पताल के सभी द्वार को तालाबन्द कर स्वास्थ्य सेवा सहित अस्पताल को तीन घण्टे तक ठप्प कर दिया. तालाबन्दी की सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगेश झा के पहुंचे. उन्हें देख आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की. इस पर प्रभारी ने चेतावनी दी. जिसके बाद तालाबंदी समाप्त कर दी गई. आंदोलन का नेतृत्व नीरा कुमारी, कंचन कुमारी, सीमा कुमारी, कुमारी रंजन, रेखा कुमारी,सोनी कुमारी,निरा कुमारी,कंचन कुमारी, मंजू कुमारी, निरंजना कुमारी, कल्पना सिन्हा, आरती कुमारी, हेमा कुमारी, बन्दना कुमारी, अर्चना कुमारी आदि कर रहीं थी.

