
मच्छरों के प्रकोप से बचाव केलिए निगम ने जारी किया फॉगिंग रोस्टर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम द्वारा मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए संबंधित विभाग के कर्मियों को फॉगिंग केलिए पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. प्रत्येक दिन शाम में शुक्रवार से वार्डवार फॉगिंग करायी जायेगी.
इस संबंध में यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि जारी निर्देशानुसार फॉगिंग कराये जाने को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश दे दिया गया है. नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने कहा कि एक दिन में कम से कम दो से तीन वार्ड में फॉगिंग कराये जाने को लेकर तिथिवार रोस्टर जारी कर दिया गया है. शुक्रवार की शाम से बनाये गये रोस्टर के अनुसार दो मशीन से फॉगिंग की जायेगी.
एक दिन में तीन वार्डों में होगी फॉगिंग:
निगम क्षेत्रवासियों को मच्छरों से निजात के लिये जारी रोस्टर के मुताबिक दो मशीनों से एक दिन में तीन वार्डों में फॉगिंग करवायी जायेगी. इसमें 10 नवम्बर को वार्ड एक, दो व चार में, 11 को वार्ड तीन, 13 व 14 में, 13 तारीख को पांच, छह व सात में, 14 को आठ, नौ व 23 में, 15 को वार्ड 15, 16 व 17 में, 16 को वार्ड 10, 11 व 22 में, 17 को वार्ड 12 व 19 में, 18 को 18, 20 व 21 में, 20 को वार्ड 26, 27 व 28 में, 21 को वार्ड 24, 25 व 29 में, 22 को वार्ड 30, 31 व 32 में, 23 को 34, 36 व 42 में, 24 को वार्ड 35, 43 व 44 में, 25 को वार्ड 47, 48 व प्रशासनिक क्षेत्र में, 27 को वार्ड 47, 48 एवं प्रशासनिक क्षेत्र में, 28 को वार्ड 38, 39 व 40 में, 29 को वार्ड 41 व 37 वार्ड में यह काम होगा.
सफाई अधिदर्शक के माध्यम से होगी फॉगिंग: संबंधित वार्ड सफाई अधिदर्शक के माध्यम से फॉगिंग कराये जाने का निर्देश दिया गया है. जारी निर्देश में जोन एक के प्रभारी विनोद यादव, दो के गौतम कुमार राम तथा तीन के राम बाबू राय को इस वाबत कहा गया है. कार्य में शिथिलता बरते जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है. लापरवाही पर कार्रवाई होगी.

