Home मुख्य मुखिया जी, बाढ़ आयी नही तो फिर 1300 लोगो राहत क्यों दिलवाये! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 10, 2017

मुखिया जी, बाढ़ आयी नही तो फिर 1300 लोगो राहत क्यों दिलवाये! Voice of Darbhanga

दरभंगा: वॉयस ऑफ़ दरभंगा के एक पड़ताल में प्राप्त वीडियो ने पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति के बाढ़ राहत में गड़बड़ी और जनता के साथ गाली गलौज की भाषा में बात करने का पर्दाफाश किया है। जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत भरवाड़ा पंचायत में शुक्रवार की सुबह पंचायत के मुखियापति अवधेश साह जो वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष भी हैं, के एक स्वीकारोक्ति बयान ने खुद ही बाढ़ राहत में घपले की पोल खुलती नजर आयी। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण मुखिया जी से मिलने आये और बाढ़ राहत नही मिलने की बात कही। इसपर मुखिया जी ने गाली गलौज की भाषा का प्रयोग करते हुए उनलोगों को कहते दिखे कि भरवाड़ा में बाढ़ आया ही नही। फिर भी 1300 लोगों को राहत दिला दिए। अब सबको कहाँ से दिलाएंगे।

अब सवाल यहां यह उठता है कि मुखिया जी जब खुद कह रहे हैं कि उनके पंचायत में बाढ़ नही आयी तो फिर राहत किन 1300 लोगो को और क्यों दिलवाये? जनता के साथ गाली गलौज की अभद्र भाषा में जिस दबंगता से बात करते दिखे, क्या इसका अधिकार जनप्रतिनिधि को है!

Share

Leave a Reply