
मुखिया पुत्र ने कहा, बाढ़ राहत पर गलत ढंग से गया पेश किया गया उनके पिता की भावना को। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखण्ड के भरवाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष अवधेश साह द्वारा शुक्रवार को बाढ़ राहत पर जनता को सांबेधन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे बाढ़ नही आने के बाद भी 1300 लोगों को राहत मिलने की बात कही गयी थी। वॉयस ऑफ़ दरभंगा में खबर लिखे जाने के बाद मुखिया के छोटे पुत्र प्रशांत कुमार भारती उर्फ़ मुन्ना ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से संपर्क कर आरोपो का खंडन किया। श्री भारती ने बताया कि उनके पिता की स्वच्छ एवं बेदाग छवि रही है। वर्षों से जनता की सेवा में रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें लगातार जनता का प्यार मिलता रहा है। पर विरोधियों को यह बात हजम नही होती। शुक्रवार की सुबह भी उनके पिता से मिलने जब कुछ ग्रामीण पहुंचे तो जनता की व्यथा से उनके पिता आहत थे और इसी चिंता में थे कि जनता की समस्याओं का निदान कैसे हो।इसी दौरान विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के माध्यम से उनकी भावना को गलत ढंग से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पर विरिधियों के इन ओछी हरकतों का कोई प्रभाव जनता पड़ नही पड़ने वाला और जनता विरोधियों को जवाब देगी।

