Home मुख्य खबर इम्पैक्ट:जिलाधिकारी के संज्ञान और जाप की पहल पर अब निशुल्क होगा ऑपरेशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2017

खबर इम्पैक्ट:जिलाधिकारी के संज्ञान और जाप की पहल पर अब निशुल्क होगा ऑपरेशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मधुबनी जिले से आये रामलाल चौपाल ने अपनी बहन तारावती देवी के ऑपरेशन केलिए डीएमसीएच में दस हज़ार मांगे जाने पर परेशान होकर दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह को शुक्रवार की शाम आवेदन दिया था। इस खबर को वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने प्रमुखता से प्रसारित किया। खबर पर संज्ञान लेकर जनाधिकार पार्टी(युवा) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली और अपने टीम के साथ डीएमसीएच पहुँचे। वहां उन्होने अधीक्षक संतोष मिश्रा से पूरे मामले में बात की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा भी संज्ञान लिया गया और अधीक्षक से फोन पर जानकारी ली गयी।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए जाप(युवा) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की तहकीकात की और अधीक्षक की अवगत कराया। इसके बाद अधीक्षक ने मामले के जांच और अस्पताल के द्वारा अपने खर्चे पर आगामी शुक्रवार तक पीड़ित महिला के ऑपरेशन का आश्वासन दिया। श्री यादव ने बताया कि उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि महिला के पाँव में ऑपरेशन करके स्टील लगाया जाना है जो बाहर से लेना पड़ेगा और उसमें कुछ खर्चा लगेगा। इसी को लेकर किसी ने कुछ ज्यादा बढ़ा कर पैसे की डिमांड कर दी। मरीज के परिजन द्वारा डॉक्टर की पहचान भी करवाई गई तो पता चला कि डॉक्टर ने नही, किसी अन्य सपोर्टिंग स्टाफ ने शायद पैसा माँगा था। यदि उस पैसा मांगने वाले की पहचान होती है तो अधीक्षक द्वारा उसपर कारवाई का आश्वासन भी दिया गया है। डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में महिला को खून की जरूरत भी बतायी गयी है। वे और युवा जाप की टीम रक्तदान भी करेंगे उस महिला केलिए। साथ ही श्री यादव ने ऑपरेशन पूरा होने तक मरीज एवं परिजन के संपर्क में रहने तथा ऑपरेशन के दिन खुद मौजूद रहने की बात भी कही।

इस खबर पर असर से एक गरीब का इलाज़ अब भले हो रहा हो, पर आये दिन मरीजो के साथ होने वाले परेशानियों की पोल इस घटना ने जरूर खोल दी। साथ ही सरकार एवं मंत्रियों के दावों एवं घोषणाओ की पोल भी खोल दी खासकर तब जब केंद्र सरकार के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे हाल ही में डीएमसीएच के हालत में सुधार के घोषणा एवं दावे करके गये हैं।

Share

Leave a Reply