
बाढ़ राहत को लेकर मुखिया के साथ धक्का मुक्की, बीडीओ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों निस्ता पंचायत के लोगों ने शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगो ने निस्ता पंचायत के मुखिया महेश महतो के साथ धक्का मुक्की तक कर दी। आक्रोशित लोगों ने मुखिया व बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।उपमुखिया प्रदीप कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर हंगामा किया। पहलें आक्रोशित लोगों ने मुखिया के साथ धक्का-मुक्की की। उसके बाद बातें ही बातों में गाली गलौज शुरू हो गई। मौके पर शाजदा खातुन, रेहाना खातुन, जुदेहा खातुन, नूरजहाँ खातुन, सुदामा देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखिया महेश महतो ने बताया कि उपमुखिया प्रदीप कुमार ने लोगो को गलत तथ्य बताकर भड़का कर हंगामा करवाया है। उन्होंने 1840 लोगो की सूचि भेजी थी। उन्होंने नाम किसी का नही कटवाया, बल्कि ऊपर से ही कट गया कुछ लोगो का । पर उपमुखिया ने मुखिया द्वारा कटवाये जाने की बात बोलकर लोगो को मुखिया के खिलाफ भड़का दिया।

