Home मुख्य एसएसपी ने एक थानाध्यक्ष को निलंबित करने के साथ दर्जनों पुलिसकर्मियों का वेतन रोका। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2017

एसएसपी ने एक थानाध्यक्ष को निलंबित करने के साथ दर्जनों पुलिसकर्मियों का वेतन रोका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह के द्वारा आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले भर के दर्जनों पुलिस कर्मियों पर सख्ती देखने को मिली। कोर्ट में केस डायरी समर्पित करने में विलंब के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करके लाइन हाज़िर कर दिया गया है। वहीँ अनुसंधान में विलंब एवं लापरवाही के आरोप में दर्जनों पुलिस कर्मियों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण भी पूछा गया है।

एसएसपी सत्यवीर सिंह के इस कड़े तेवर से पुलिस विभाग में हड़कम्प की स्थिति बतायी जा रही है। कर्तव्य पालन में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों में खौफ का आलम स्पष्ट देखा जा सकता है। श्री सिंह के इस कदम में पुलिस महकमे में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

Share

Leave a Reply