Home मुख्य पार्षदों ने मुँह पर काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध, मेयर ने बताया बेमतलब की नौटँकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2017

पार्षदों ने मुँह पर काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध, मेयर ने बताया बेमतलब की नौटँकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम में शनिवार को बैठक शुरू होते ही डेढ़ दर्जन पार्षदों ने मुँह पर काली पट्टी बाँध कर विरोध करना शुरू कर दिया। नाराज पार्षदों में मंजू देवी, मधुबाला सिन्हा, पूजा मण्डल, सुचित्रा रानी, भरत सहनी, परशुराम गुप्ता आदि का आरोप था कि उनके बोले गये मुद्दे को प्रोसिडिंग में शामिल नही किया जाता है। इसलिए उनलोगों ने बिना कुछ बोले लिखित आवेदन दिया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने बताया कि पिछले चार पांच महीने में प्रत्येक वार्ड को करीब तीस तीस लाख आवंटित कर दिया गया है जो पहले नही होता था। शहर को सुंदर और स्वस्थ बनाने केलिए नगर निगम ईमानदारी से प्रतिबद्ध है। जंग लग चुके सिस्टम को चुस्त दुरुस्त किया गया है। विकास की प्रतिबद्धता के सामने विरोधियों कोई मुद्दा नही मिल रहा तो अब अनाप शनाप नौटँकी कर रहे हैं।श्रीमती खेड़ीया ने कहा कि प्रोसिडिंग में सभी की बात लिखी जाती है। यदि किसी कारणवश कुछ कभी छूट गया तो संपुष्टि की बहस में बात रखें। वहां तो 48 पार्षद बोर्ड मेम्बर होते हैं। दो चार दस भी तो इस बात का समर्थन करेंगे कि उन्होंने बोला था। पर असल बात यह है कि किसी की काम करने की मंशा तो है नही, इसलिए निगम की छवि खराब करने केलिए अनाप शनाप नौटँकी करते रहते हैं।

Share

Leave a Reply