Home मुख्य वंचित समाज को विकास में शामिल करने का संकल्प : फराज। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2017

वंचित समाज को विकास में शामिल करने का संकल्प : फराज। Voice of Darbhanga

कमतौल :  सिंहवाड़ा प्रखंड के टेकटार पंचायत के मुशहरी टोला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक  डॉ. फराज फातमी ने फीता काटकर  किया. इस मौके पर विधायक ने केवटी के विकास के लिए कटिबद्धता बताते हुए जीवन समर्पित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि  जब तक समाज के वंचित गरीब गुरबे का  विकास नहीं होगा, तब तक मैं नहीं रूकूंगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधी कैसर खान, राजद पंचायत अध्यक्ष व पंचायत समिती सदस्य रामचंद्र दास, साजन कुमार झा, चुल्हाई सदाय, रघुनंदन तांती, गुड्डू अंसारी, अंसारी सेठ, एजाज अहमद सहित दर्जनों सथानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे. वही दूसरी ओर ग्रामीणों के शिकायत पर मध्य विद्यालय मधपूर के औचक निरीक्षण किया जहां विद्यालय की विधि-व्यवस्था सुधारने हेतु प्रधानाध्यापिका सालिनी कुमारी को कई आवश्यक सुझाव देते हुए शिक्षा समिती गठन करने को कहा.

Share

Leave a Reply