
ट्रेन से बरामद शराब की बोतलों को हाथों मे लेकर फ़ोटो खिंचवाना बना चर्चा का विषय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे आरपीएफ ने चेकिंग अभियान में दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की। प्रेस केलिए जारी तस्वीरों में आरपीएफ के जवानों ने अपने हाथों में बोतल लिए नजर आ रहे हैं। सामान्यतया जब्त शराब को हाथों में लेकर मीडिया में तस्वीर जारी नही की जाती क्योंकि यह शराब की ब्रांड अम्बेसडिंग जैसा लगता है। ऐसे में आरपीएफ के के जिम्मेवार अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा की मौजूदगी में सिपाहियों का हाथ में शराब को लेकर फ़ोटो सेशन करवाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त शराब हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत है। बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 12562 के सामान्य कोच संख्या इसी 17404-सी में सीट के नीचे सामान से भरे लावारिस तीन बैग व एक सूटकेस मिले। सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। अंत में पुलिस ने उसे जब्त कर जब खोला तो सभी दंग रह गए। बैग व सूटकेस में शराब की बोतलें थी। हरियाणा में बिक्री होने वाली आरएस कंपनी की 131 बोतल शराब पाई गई। बताया जाता है कि चेकिंग अभियान को देख कारोबारी शराब से भरा बैग व सूटकेस को छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बरामद शराब को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। चेकिंग अभियान में अवर निरीक्षक जवाहर लाल सहित कई अधिकारी शमिल थे।

