
अपने शादीकार्ड पर दहेज़ मुक्त विवाह छपवा शिल्पी-रोहित की जोड़ी ने दिया एक नया सन्देश। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा में शादी का मौसम शुरू है। कार्ड के हज़ारो डिजाइन और महँगे कार्ड देखने को मिलते हैं। पर दोनार के दिग्घी वेस्ट में स्थित गुरुमंत्रा इस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोहित सिंह की शादी केलिए लड़की वालो के तरफ से छपाया गया कार्ड एक नया सन्देश दे रहा है। बाल विवाह और दहेज़ मुक्त बिहार के सरकार के निश्चय का प्रतिरूप इस कार्ड पर नजर आ रहा है। रोहित सिंह और उनकी होने वाली वधु शिल्पी ने निश्चय किया कि उनकी आगामी 24 नवम्बर को होने वाली शादी बिना दहेज़ के होगी और कार्ड पर दहेज मुक्त विवाह छपाया जाय। आखिरकार शिल्पी की पहल कार्ड के ऊपर ही स्पष्ट रूप से दहेज़ मुक्त विवाह छपाया गया। शिल्पी और रोहित सिंह की इस पहल की सराहना इस कार्ड को देखने वाले हर व्यक्ति कर रहे हैं।
रोहित सिंह का कहना है कि इस कार्ड को देखकर लोगों में निश्चित रूप से एक जागरूकता आएगी। उन्होंने आमजनों से भी इस मुहीम को बढ़ावा देने की अपील की है।

