Home मुख्य घर घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने केलिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2017

घर घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने केलिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष निर्देश पर दिनांक 15 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले के सारे बीएलओ घर घर जाकर निर्वाचक सूची के सभी घर एवं परिवार का सर्वेक्षण करेंगे. पारिवारिक सर्वेक्षण के क्रम में बीएलओ द्वारा छूटे निर्वाचक का नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 तथा मृत एवं विस्थापित निर्वाचकों का प्रपत्र 7 भी प्राप्त किया जाएगा . जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिले के गौरा बौराम, कुशेश्वरस्थान, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, हायाघाट तथा बहादुरपुर के बीएलओ का सघन प्राशिक्षण डीएमसीएच सभागार में दिया गया. सभी बीएलओ को नजरी नक्शा की तैयारी, नजरी नक्शा में वास्तविक घर को दर्शाना तथा गृह एवं परिवार के निर्वाचकों की सूची की तैयारी तथा मतदान केंद्र एवं वैकल्पिक मतदान केंद्र भवन की सूची तैयार कर उससे समबन्धित सूचना संग्रहण का व्यावहारिक तरीका बताया गया. आयोग द्वारा प्रपत्र 1 से 8 दिया गया है जिस पर सभी बीएलओ के द्वारा कार्य किया जाएगा. प्रशिक्षण में ईआरओ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित थे. शेष विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को कल प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Share

Leave a Reply