
फिल्म के माध्यम से राष्ट्र और हिंदुत्व के इतिहास के साथ खिलवाड़ नही करेंगे बर्दाश्त: राठौड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: फिल्म के माध्यम से हिंदुत्व और राष्ट्र के इतिहास से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नही किया जाएगा। पद्मावती फिल्म बना कर राष्ट्रद्रोही निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐसा ही प्रयास किया है। पर इतिहास गवाह है कि हिंदुत्व और राष्ट्र की सुरक्षा में क्षत्रियों का हमेशा अग्रणी भूमिका रहा है और आज एकबार फिर होगा।
उक्त बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के स्थानीय केएस कॉलेज में आयोजित बैठक के दौरान जिला महासचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने कही। श्री राठौड़ ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज एवं राष्ट्रभक्तों से आह्वान किया है कि इस फिल्म का आगे बढ़ कर विरोध करें।
बैठक में आगामी 18 नवम्बर को पोस्टर एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन की भी घोषणा की गयी। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकतान्त्रिक तरीके से विरोध करते हुए सभी सिनेमाघरों के संचालकों एवं जिला प्रशासन से इस फिल्म का प्रदर्शन न करने की अपील की जायेगी। फिर भी यदि प्रदर्शन हुआ और कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
बैठक के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राष्ट्रीय श्री करनी सेना के ई0 चंदन सिंह, नवीन सिंह, सुनीता सिंह, प्रवीण सिंह, नवोद सिंह, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह स्मारक के सामने फिल्म न चलने देने की शपथ ली और संजय लीला भंसाली मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

