
Home मुख्य देर रात स्कार्पियो में दारु पार्टी कर रहे सात लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
देर रात स्कार्पियो में दारु पार्टी कर रहे सात लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विशनपुर थाना की पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो में सवार सात लोगो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने बताया कि रात में वाहन चेकिंग के दौरान जठमलपुर पुल के निकट एक संदिग्ध स्कार्पियो की तलाशी ली गयी तो शराब के नशे में सात लोग मिले। उनके पास से 500 एमएल की दो किंगफिशर तथा 375 एमएल की एक रॉयल स्टैग की बोतल भी बरामद की गयी। लखीसराय निवासी राजेश कुमार, जठमलपुर निवासी प्रशांत कुमार मिश्र सहित कुल सात लोगो को गिरफ्तार करने के साथ साथ स्कार्पियो को भी जब्त किया गया है।

