
तो क्या जरा सी चूक होने पर अपराधी को पकड़ने गये डीएसपी पर चल सकती थी गोली! Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थानाक्षेत्र के जंग चौक के निकट लोहिया चरण सिंह कॉलेज के सामने एक चाय दुकान से पुलिस ने आज दिन के करीब 11े बज एक युवक को 9एमएम यूएसए मेड पिस्टल एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य व्यक्ति को भी उसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों की खरीद बिक्री केलिए बैठे हैं। उन्होंने सिविल ड्रेस में पहले पुलिस को भेजकर कन्फर्म करवाया। फिर खुद पहुँच कर पकड़े। जब उन्होंने उक्त युवक के कंधे पर हाथ रखा कि उसने कमर में रखे लोडेड पिस्टल निकालने की कोशिश की। डीएसपी श्री अहमद ने झपट कर उसके हाथ को पकड़ कर उसे दबोच लिया।
उक्त युवक की पहचान बिस्फी थानाक्षेत्र के पताही ओपी के बरदाहा निवासी योगी सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में की गयी है। उसके साथ उसी गाँव के एक अन्य युवक युगेश्वर सहनी के पुत्र प्रमोद सहनी के रूप में की गयी है। इनके पास से एक हीरो हौंडा बाइक, दो मोबाइल, एक 9एमएम पिस्टल तथा सात हजार रूपये जब्त किया गया है।
पूछताछ के क्रम में पता जला कि जलकर विवाद को लेकर बिस्फी प्रखण्ड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कटैया के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मंत्री रानी देवी के पति सोनफी सहनी की हत्या की योजना बनाने केलिए तैयारी की जा रही थी। गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसके गाँव में दूसरे के नाम पर अलॉट जलकर में पावर और हथियार के बल पर सोनफी सहनी शिकारमाही करवा लेता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर उन्होंने बदला लेने की सोची थी। गिरफ्तार संजय सहनी पहले भी मारपीट एवं रंगदारी के आरोप में जेल जा चुका है।

