Home मुख्य लोक शिकायत मामले में दो बार अनुपस्थित रहने वाले प्राधिकार पर होगी कारवाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 13, 2017

लोक शिकायत मामले में दो बार अनुपस्थित रहने वाले प्राधिकार पर होगी कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण प्राधिकार से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि प्राधिकार से जुड़े अधिकारी अनिवार्य रूप से लोक शिकायत निवारण कार्यालय में उपस्थित होकर वादों के निष्पादन में सहयोग प्रदान करें. अन्यथा जो प्राधिकार लगातार दो सुनवाई में अनुपस्थित रहेंगे. उनके विरूद्ध विभागीय कारवाई की अनुशंसा कर दी जाएगी. जिलाधिकारी आज लोक शिकायत निवारण कार्यालय में समर्पित परिवादों की गहराई से समीक्षा की. जिससे जिला प्रशासन की सक्रियता प्रतिवेदित होती है. समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने पाया कि जिला लोक शिकायत में 49 मामलें, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय सदर में सभी अंचल अधिकारी के स्तर पर 554 मामले, थानाध्यक्ष के स्तर पर 241 मामले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर पर 79 मामले, बीडीओ के यहां 66 मामले सहित कुल 1172 मामले अनुपालन के लिए लंबित हैं. जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया तथा निदेषित किया कि संबंधित प्राधिकारी एक सप्ताह के अंदर इन लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करायें. इसी भांति बेनीपुर में 81 तथा बिरौल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में 175 मामले अनुपालन के लिए लंबित पाए गए. जिसका निष्पादन किया जाना है. इसके अतिरिक्त जन शिकायत कोषांग की भी समीक्षा की गई. इसमें 39 मामले लोक शिकायत प्राधिकार के स्तर पर लंबित पाए गये. लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारी को नियमित रूप से छापेमारी करने, बिचैलियों को पकड़ने तथा अपील के विरूद्ध दंड वसूल करने का निर्देश दिया. परिवहन विभाग में विशेष रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, निदेशक डीआरडीए नरेश झा, भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, सभी जिला स्तरीय प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारी के साथ सभी अनुमण्डल पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply