Home मुख्य कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है मुख्य मार्ग से लगे दरभंगा राज के दीवार की दरार। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - November 14, 2017

कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है मुख्य मार्ग से लगे दरभंगा राज के दीवार की दरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा राज परिसर की ऐतिहासिक दीवारें यूँ तो कई जगह क्षतिग्रस्त दिखती हैं। कहीं दरारें तो कहीं पेड़ तक उग आए हैं दीवारों में। पर हसन चौक से दरभंगा बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे रामबाग इलाके के दीवार में दरार कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। यह सड़क दरभंगा बस स्टैंड से शहर में प्रवेश और शहर से बस स्टेंड जाने का मुख्य रास्ता है। सामान्यतया सुबह सात बजे से रात के आठ-नौ बजे तक यह सड़क अतिव्यस्त रहता है। सड़क के पूरब तरफ यूनिवर्सिटी गेट तो पश्चिम तरफ गंगा काम्प्लेक्स का भी अवस्थित है। इस सड़क से शहर के प्रतिनिधियों एवं तमाम पदाधिकारियों का रोजाना आना जाना होता है। वाबजूद इसके इस खतरे पर ध्यान न जाना और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था न होना अपने आप में उदासीनता का एक बड़ा नमूना माना जा सकता है। यदि यह दीवार व्यस्तम समय में कभी गिरती है तो निश्चिय रूप से बड़ा हादसा हो सकता है जिसमे बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता है।

इस बड़ी अनदेखी से जहाँ एक तरफ ऐतिहासिक धरोहर की अनदेखी हो रही है, वहीँ आमजन के जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। इसी शहर में जिला से लेकर प्रमंडल स्तर के तमाम प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं। मेयर, विधायक, सांसद आदि तमाम प्रतिनिधि इस मुख्य मार्ग से दो चार किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं और अक्सर गुजरते हैं। इनसब के वाबजूद आमजनों के जानमाल के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है, यह एक बड़ा सवाल बनकर निश्चित रूप से खड़ा है।

साभार: समाजसेवी बलवीर चौधरी के फेसबुक वॉल से

Share

Leave a Reply