
आखिरकार वॉयस ऑफ़ दरभंगा को मिला भीआईपी कवरेज का पास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले की प्रमुख खबरों को नियमित रूप से दिखाने और अपनी स्वतंत्र पहचान के लिए जाने जाना वाले वेब न्यूज़ पोर्टल वॉयस ऑफ़ दरभंगा को आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन के कार्यक्रम कवरेज केलिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा पास जारी किया गया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कवर करने केलिए पास लेने से वॉयस ऑफ़ दरभंगा को रोक दिया गया था। परंतु इसकी खबर वायरल और इसके बाद पाठकों के रोष को देखते हुए कार्यक्रम से ऐन पहले कार्यक्रम कवरेज का पास बुधवार को जारी किया गया।
इस मुहीम में जिलाधिकारी के संज्ञान एवं कुछ पत्रकार बंधू के सहयोग एवं पाठकों एवं शुभचिंतकों के योगदान केलिए वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने उन सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री कुमार ने विश्वास दिलाया कि सच के साथ समझौता नही किया जाएगा और दरभंगा की आवाज को पूर्ववत वॉयस ऑफ़ दरभंगा उठाता रहेगा।

