
Home मुख्य मुख्यमंत्री ने संग्रहालयों के निरीक्षण साथ तालाबों के जीर्णोद्गार पर की चर्चा। Voice of Darbhanga
मुख्यमंत्री ने संग्रहालयों के निरीक्षण साथ तालाबों के जीर्णोद्गार पर की चर्चा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चंद्रधारी संग्रहालय तथा महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय का निरीक्षण किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने संग्रहालय के ऐतिहासिक प्रदर्शन का बारीकी से दीदार किया. उन्होंने कहा कि संग्रहालय से उनकी पुरानी रुचि रही है. यहां जो प्रदर्शन हैं, अति प्राचीन हैं. इसे और बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने की जरूरत है, ताकि नयी पीढ़ी की उत्सुकता इतिहास के प्रति बनी रहे.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही नगर विकास विभाग इसे लेकर योजना बना चुका है. उस पर काम होगा. उनके साथ भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, एमएलसी अर्जुन सहनी, सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव के अलावा कला एवं संस्कृति विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

