Home मुख्य अमरनाथ गामी के पारिवारिक कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2017

अमरनाथ गामी के पारिवारिक कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा दौरे पर बुधवार को पहुँचे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार संग्रहालय के निरीक्षण के बाद हायाघाट के जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी के निजी आवास पर पहुँचे। श्री गामी के आवास पर सवेरे से कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की भीड़ जमा थी। श्री गामी के द्वारा भी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं भीआईपी केलिए अलग से सुव्यस्थित बैठक की व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री के पहुँचते ही नितीश कुमार जिन्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। श्री गामी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर माला आदि से स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर सहित अन्य कई भाजपा एवं जदयू के विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री श्री कुमार का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मिले। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से श्री गामी के आवास के निचले हॉल में मिलने के बाद श्री गामी के साथ मुख्यमंत्री ऊपर कमरे में गये जहाँ उनके परिवारजनों एवं बच्चों से मिले। काफी समय तक सेल्फी आदि का दौर चलता रहा। श्री गामी ने मिथिलांचल के परंपरागत भोजन मखाना खीर आदि का पूरा व्यवस्था किया था तथा उनसे भोजन का आग्रह भी किये। परंतु समय आभाव के कारण मुख्यमंत्री ने केवल हल्का नाश्ता एवं चाय लिया। तमाम नेताओं से मिलने के बाद ऊपर जाते समय मुख्यमंत्री के साथ श्री गामी के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, चंचल कुमार एवं चैतन्य कुमार ही थे।

हलाँकि श्री गामी के साथ मुख्यमंत्री की कुछ अकेले में भी ख़ास वार्ता होने की खबर आयी और मीडिया के हलकों में अंदरखाने कुछ ख़ास बात होने की चर्चा होते रही। मुख्यमंत्री का कोई ख़ास बड़ा कार्यक्रम दरभंगा में न होते हुए भी दरभंगा श्री गामी से मिलने आना भी चर्चा को जोर देने केलिए काफी था।

इस मामले पर श्री गामी ने बताया कि पूर्व में भी उनके परिवारिक कार्यक्रमो में मुख्यमंत्री आ चुके हैं। उनके बड़े भाई के देहांत के बाद हुए श्राद्ध कर्म आदि में भी मुख्य्मंत्री व्यस्तता के कारण नही आ पाए थे। परंतु आज जब वे आये तो परिवार के लोगो एवं बच्चों से मिलकर अपनत्व का भाव प्राप्त किये।

श्री गामी के आवास सहित पूरे शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक चौबंद थी। पारिवारिक कार्यक्रम से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पटना कलिए रवाना हो गए।

Share

Leave a Reply