
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को धत्ता बता म्यूजिम के अंदर पहुँच दिव्यांग ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब वे दरभंगा के संग्रहालय का भ्रमण कर रहे थे। एक दिव्यांग युवक सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए म्यूजियम के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर म्यूजियम के दरवाजे के पास पहुंच न्याय की मांग को लेकर हंगामा करने लगा । उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार म्यूजियम के प्रथम तल पर संग्रहालय का निरीक्षण कर रहे थे और नीचे मुख्य दरवाजे पर दिव्यांग लड़के को वहां मौजूद एएसपी दिलनवाज अहमद, सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह समेत कई सुरक्षाकर्मी समझाने व बाहर करने में व्यस्त थे । एक पैर से दिव्यांग लड़के का आरोप था कि कई वर्षों से वह अपने आर्टिफिशियल पैर लगाने के लिए पदाधिकारियों व अस्पतालों का चक्कर काट रहा है मगर कोई उसका सुनने वाला नहीं है।जिले के सिंहवाड़ा प्रखण्ड के टेकटार गांव निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन के पुत्र जलालुद्दीन का आरोप है कि 2 साल पहले चिकित्सकों ने उन्हें 5 लाख रुपए का एस्टीमेट बना कर दिया था। चिकित्सकों ने उसे 5 लाख रुपैया व्यवस्था करने के बाद आर्टिफिशियल पैर लगाने की बात कही थी। दिव्यांग लड़के ने बताया कि 2011 से लगातार वह सामान्य लड़कों के साथ साइकिल रेस प्रतियोगिता में 12वां में एवं 13वां स्थान प्राप्त कर रहे हैं। मगर प्रशासनिक व सरकारी स्तर से उसे कोई बेहतर सुविधा या अवसर नहीं मिल रहा है। प्रशासन के द्वारा उसे यह कहकर उस समय बहला-फुसलाकर वापस ले जाया गया कि मुख्यमंत्री जी निकलने के बाद तुमसे जरूर मिलेंगे। मगर लंबे समय तक दिव्यांग लड़के ने वहां मौजूद पदाधिकारियों से आरजू विनती कर हंगामा करते रहा ।ज्ञात हो कि दरभंगा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अभेद सुरक्षा का व्यवस्था किया गया था ।मगर अब सवाल यह उठता है कि म्यूजियम के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे, जब उसे धत्ता बना एक दिव्यांग लड़के भीतर म्यूजियम तक पहुंचने में कामयाब रहा व काफी समय तक हंगामा करने में सफल रहा।

