Home मुख्य बाढ़ राहत को लेकर मुखिया संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2017

बाढ़ राहत को लेकर मुखिया संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: बाढ़ राहत राशि में अनियमितता को लेकर प्रखंड के सभी मुखिया ने बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष लालबाबू यादव तथा संचालन मुखिया संघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2017 में आयी प्रलयकारी बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत राशि 6000 अभिलंब देने, किसानों को फसल क्षति पूर्ति मुआवजा अभिलंब भुगतान करने तथा सभी पंचायतों के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूचि देने समेत कई मांगों को लेकर भुख हड़ताल शुरू कर दिया हैं। जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जातीं आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अमृत कुमार चौरसिया, रमेश कुमार, महेश भगत, नीतु झा, अनिता देवी समेत दो दर्जन मुखिया मौजूद थे।

Share

Leave a Reply