Home मुख्य बस दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2017

बस दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल से दरभंगा जा रही केसरी बस (बी आर 07 पी 3621) बुधवार को माधोपुर के विजय ईट भट्टा के समीप दो साईकिल सवार को ठोकर मारते हुए सड़क के नीचे लुढक गई। इस हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल साईकिल सवार जकौली गांव के छात्र बृजकिशोर यादव एवं संतोष यादव को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने जीप पर लादकर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त दोनों छात्र अपने गांव जकौली से टयूशन पढ़ने के लिए साईकिल से बहेड़ा आ रहे थे। इसी दौरान बिरौल की ओर तेज रफ्तार से आ रही केसरी बस दोनों साईकिल सवार छात्रों को ठोकर मारकर सड़क के किनारे लुढक गई। लोगों का कहना था कि बस खाई में गिरने से बालबाल बच गई। घायलों में शकुंतला देवी, तेज नारायण साहु, बिलट राम, जानकी देवी, रमण यादव, गौड़ीशंकर पाठक, लालटुन मुखिया सहित एक दर्जन से अधिक लोगों गंभीर चोटे आने के कारण बेनीपुर के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। बहेड़ा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में कर लिया है।

Share

Leave a Reply