Home मुख्य भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का मनीगाछी में हुआ जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2017

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का मनीगाछी में हुआ जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ . निर्भय भारद्वाज जी के स्वागत सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के तीनों मंडल क्रमशः सदर, मनीगाछी पश्चिमी, एवं मनीगाछी पूर्वी भाजयुमो द्वारा  किया गया । जिसकी अध्यक्षता मनीगाछी पश्चिमी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर जी ने कहा कि युवा हीं किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं एवं हमारे आदरणीय परम यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  जी भी हमेशा समाज और देश के बिकास में युवाओं को आगे आने का आह्वान किया करते हैं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ . निर्भय भारद्वाज जी ने युवाओं से अपनी सकारात्मक सोच को आगे रखकर पूरे जोश और होश के साथ आगे बढ़ने एवं मुल संगठन में वरीय लोगों से समन्वय और सलाह स्थापित करने का आह्वान किया । कार्यक्रम को श्री परेश मिश्र, श्री विनय कुमार झा, श्री मदन यादव, श्री राधाबल्लभ झा,श्री कन्हैया राय जी आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में सदर मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, मनीगाछी पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर झा, प्रहलाद झा, शिव शंकर सहनी, रंजीत सहनी, धर्मेन्द्र यादव,शंभु मिश्र, हरीदेव कामती, नीलेश कुमार चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply