Home मुख्य डीटीओ कार्यालय में छापा, पूछताछ केलिए दर्जन भर लोग लिए गए हिरासत में। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2017

डीटीओ कार्यालय में छापा, पूछताछ केलिए दर्जन भर लोग लिए गए हिरासत में। Voice of Darbhanga

डीटीओ कार्यालय में छापा, दर्जन भर लोग लिए गए हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार दिन के लगभग एक बजे सहायक समाहर्ता विजय प्रकाश मीना के नेतृत्व में सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद, सदर बीडीओ गंगासागर सिंह एवं लहेरियासराय थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप जिला परिवहन कार्यालय ने छापा मारा है। ज्ञात हो कि लायसेन्स आदि बनाने में अक्सर दलालों के वर्चस्व की खबरें इस कार्यालय में आती रहती है। छापा पड़ते ही कार्यालय में मौजूद करीब दर्जन भर संदिग्ध लोगों को पूछताछ केलिए हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना पर ले जाया गया है। फ़िलहाल कोई कुछ बताने से परहेज करते दिखे। मुख्य कार्यालय एवं काउंटर रूम से बाहरी व्यक्तियों को बाहर कर फाइलों की जांच अधिकारियों द्वारा खबर लिखे जाने तक दिन के दो बजे तक जारी है। जांच पूरी होने पर विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है।

Share

Leave a Reply