Home मुख्य सिंहवाड़ा में बाढ़ राहत को लेकर सैकड़ों लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2017

सिंहवाड़ा में बाढ़ राहत को लेकर सैकड़ों लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: बाढ़ राहत राशि अभी तक नहीं मिलने से वंचित लोगों ने लोगों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जाले -अतरबेल पथ को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।बाईक सवार लाइफ लाइन के रास्ते निकलते गए।जाम की सूचना पर पहुंचे सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बाढ़ पीड़ितों का समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। लोग बीडीओ की बुलाने की मांग कर रहे थें।विदित हो कि कल से ही मुखिया द्वारा अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल किया गया था।उन सभी के नेतृत्व में आए लोगों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। वहीं बीडीओ डा0 शशि प्रकाश के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष लालबाबू यादव, संगरक्षक अहमद अली तमन्ने, अमृत कुमार चौरसिया, लाल पासवान, रमेश कुमार, नीतु झा, अनिता देवी समेत दर्जन मुखिया मौजूद थे।

Share

Leave a Reply