Home मुख्य पीएचसी में एएनएम का प्रदर्शन जारी, कामकाज कराया ठप। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2017

पीएचसी में एएनएम का प्रदर्शन जारी, कामकाज कराया ठप। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संविदा पर नियोजित एएनएम का छठें दिन भी हड़ताल जारी रहा।साथ ही ओपीडी सेवा को बधित कर दिया। बंध्याकरण के लिए पहुंची एक दर्जन महिलाएं बेरंग लौटने को विवश रहीं। हंगामें की सूचना सिंहवाड़ा पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने भी समझाने की कोशिश की।एएनएम माण्डवी कुमारी ने बताया कि जब-तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेंगी, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर मधु कुमारी, सुकेशी कुमारी, रूबी कुमारी,रंजु कुमारी, सीमा कुमारी, रंजीता कुमारी,ममता कुमारी, अनिता कुमारी , रागिनी कुमारी, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी समेत दर्जनों एएनएम मौजूद थीं।

Share

Leave a Reply