
तो क्या केवल पत्रकारो से मिलनवाने लाया गया था पीड़ित महिला को! Voice of Darbhang

दरभंगा: अजीब अजीब दास्तान दरभंगा के मीडिया जगत में देखने को मिलते हैं। गुरूवार को भी लहेरियासराय थाना के पास एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। एक पीड़ित महिला को उसके गाँव के कुछ स्थानीय लोग केस करवाने का नाम बोलकर लाये थे। पर महिला को कुछ पत्रकारो से थाना के पास मिलवाये। इस दौरान मौजूद वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपर्क सूत्र की माने तो महिला को लेकर आने वाले लोगों की मंशा केस करवाने की थी ही नही। बस कुछ पत्रकारों के द्वारा इसे खबर बनवा कर विपक्षी पर पंचायत मानने का दवाब दिलवाना था और इसके लिए कुछ मीडियाकर्मियों से विशेष शर्तो पर वार्ता भी हो चुकने की संभावना भी सामने आयी।
जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपर्क सूत्र ने पड़ताल की तो पता चला पीड़ित महिला मनीगाछी थाना के बाजीतपुर निवासी एक विधवा महिला है जिसका आरोप है कि उसके साथ गाँव के ही ब्रज किशोर साहु के पुत्र राजेश साहु ने बलात्कार करने की नीयत से घर मे घुस उसके साथ जबरदस्ती किया। विरोध के बाद परिजन के जागने पर वह भाग गया । जिसके बाद गांव में पंचायत हुई लेकिन वह पंचायत मानने से इंकार कर दिया । जिसके बाद पीड़िता स्थानीय थाना में आवेदन देने गयी जहाँ थाना में उससे पाँच हजार की मांग करने का आरोप महिला के द्वारा बताया गया है । महिला ने बताया कि इसके बाद वह डीएसपी से मिल उन्हें घटना की जानकारी दी वहाँ भी उसे फटकारते हुए भगा दिया गया । पीड़िता ने एसएसपी, आईजी को भी आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे कही न्याय नही मिला। थक हारकर पीड़िता ने हरिजन थाना में भी आवेदन दिया लेकिन कोई उसका नही सुन रहा है । पीड़िता ने कहा है कि अब उसके पास सिर्फ आत्महत्या करने का रास्ता बचा है । जिसके जिम्मेवार जिला पुलिस होगी। पीड़िता को दो बेटी एक आठ वर्ष व दूसरी छः वर्ष की तथा एक ढाई वर्ष का बेटा है तथा उसके पति की मृत्यु दो वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में हो गयी थी।

