Home मुख्य बाढ़ राहत में प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ जनपंचायत का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2017

बाढ़ राहत में प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ जनपंचायत का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के बहादुरपुर देकुली पंचायत के मुखिया नन्दलाल ठाकुर के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के सवाल पर विगत चार दिनों से बहादुरपुर प्रखंड पर जारी आंदोलन पर जिला- प्रखड़ प्रशासन के बेरुख़ी के खिलाफ प्रखण्ड परिसर में जनपंचायत लगाया गया। जनपंचायत की अध्यक्षता बहादुरपुर देकुली पंचायत के सरपंच मोहन साह, गणेश महतो और अनिरुद्ध पासवान की तीन सदस्यीय अध्यक्षमण्डल ने किया। जनपंचायत को संबोधित करते हुए खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, बहादुरपुर देकुली के मुखिया नंदलाल ठाकुर, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव, माले के राज्य कमिटी सदस्य सह प्रखंड सचिव् अभिषेक कुमार, हरि पासवान, किसान महासभा के रोहित सिंह, प्रवीण यादव, इनौस के गजेन्द्र नारायण शर्मा, माले के जिला कमिटी सदस्य उमेश प्रसाद, रामनंदन साव, सावित्री देवी, जगदीश पासवान सीता देवी आदि संबोधित किया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए चार दिनों से चल रहे आंदोलन के प्रति प्रखंड- जिला प्रशासन के बेरूखी के खिलाफ व्यापक आक्रोश का इजहार किया गया। प्रखंड प्रशासन ने पुरे बहादुरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित होने और सभी पंचायतों से अनुश्रवण से सूची माँगा गया। और उस आधार पर बहादुरपुर देकुली से 3645 की सूची जमा हुआ और उसे प्रखंड प्रशासन ने सूची को आरटीजीएस करने के लिए कम्पुटरराईजेड कराया गया और अब फिर से बाढ़ जाने के 4 महीने बाद जाँच के नाम पर राहत देने से वंचित करने की साजिश रच रही है। ये अब नहीं चलेगा और राहत लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। जनपंचायत से सर्वसम्मिति से फैसला लिया गया कि कल बहादुरपुर प्रखंड के सभी गांव में मशाल जुलुश निकलने और 18 नवम्बर 2017 को चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा।

Share

Leave a Reply