Home मुख्य मांग पूरी नही हुई तो चार लाख शिक्षक जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2017

मांग पूरी नही हुई तो चार लाख शिक्षक जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर:  प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें समान काम समान वेतन को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि 31 सितंबर 2017 को हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया जिसके बाद सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार विमर्श किया गया है। पंचायत शिक्षक , प्रखंड शिक्षक और नगर शिक्षकों की बहाली 2003 , 2005 और 2007 में हुई इन सभी शिक्षकों की मांग है कि समान काम के बदले समान वेतन भी मिलनी चाहिए। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव सौरव कुमार सिंह ने बताया कि संघ के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया गया है। 5 महीनों से शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। अगर सरकार बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षकों की मांग पर विचार नहीं करती है तो पूरे बिहार में 1 फरवरी 2018 से सभी विद्यालयों में ताला लटका दिया जाएगा। सरकार की मंशा नहीं है कि बिहार के बच्चे पढ़ें। इस आंदोलन की में जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि कई संगठनों ने सहमति जताते हुए चार लाख शिक्षकों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

Share

Leave a Reply