
दरभंगा मंडलकारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 9 नवंम्वर विधि दिवस से शुरू” कनेक्टिंग टू सर्व ‘ विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने मंडल कारा दरभंगा में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला जज श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 39में निहित न्यायिक समानता के अधिकार में अन्तर्निहित भावना के अनुकूल सबको न्याय मिले, इसके लिए प्राधिकार के कार्यों पर बिस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रुप से कमजोर तथा न्याय पाने से वंचित तबके को चिन्हित कर सही फोरम तक प्राधिकार के माध्यम से पहूंचाने तथा सुलभ न्याय दिलाने का आह्वान किया. इसके पश्चात जिला जज श्री सिंह वार्डों में घूम घूम कर बंदियों की समस्या से अवगत हुये तथा वंचितों को न्याय दिलाने हेतु चिन्हित कर कारवाई करने हेतु प्राधिकार के सचिव बिनोद कुमार गुप्ता को निदेशित किया. श्री सिंह के साथ सीजेएम दिलीप कुमार वर्मा, किशोर न्याय वोर्ड के प्रधान न्यायाधीश विवेक चन्द्र वर्मा, बिनोद कुमार गुप्ता, पैनल अधिवक्ता मृदुला सिंह, विष्णुकान्त चौधरी समेत कई अधिवक्ता साथ थे.

