
महागठबन्धन के मेयर, फिर भी मांगों को लेकर निगम कार्यालय पर कांग्रेस सेवा दल का धरना! Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर की विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से दरभंगा नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया. इसका नेतृत्व जिला संगठक डॉ. जमाल हसन कर रहे थे. 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शहर के बाढ़ पीड़ितों के बीच राशि का वितरण नहीं किया गया, तो नगर निगम नहीं चलने देंगे. वहीं यह भी कहा गया कि शहर वासियों से रंगदारी टेक्स वसूली जाती है, परंतु सुविधा नगण्य है. इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमरूल हसन, डॉ. पवन कुमार चौधरी, अर्चना देवी, रामनारायण झा, राजा अंसारी, सुमन झा, अखिलेश चौधरी, त्रिभुवन यादव, खादिम हुसैन, पूनम झा, नुसरत परवीन, ऐहसान सिद्दीकी, उषा चौधरी, अरविंद चौधरी, राशिद होदा खान, अमित मिश्रा, अभिनंदन कुमार, बाबर अली, संजिदा खातून, जहांआरा, तबशुम, शकीला खातून, गुड़िया, पिंकुगिरी, साजिद हुसैन, मो. तमन्ना, जयंत झा, सुरेश चौधरी, राजा सोनी, विजय सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हादी सिद्दीकी ने किया. इस अवसर पर नगर आयुक्त को सेवा दल की ओर से 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.
ज्ञात हो कि शहर की मेयर वैजंती देवी खेड़िया महागठबन्धन समर्थित हैं. उनके पति ओमप्रकाश खेड़िया राजद के विधायक उम्मीदवार भी गत विधानसभा चुनाव में थे. ऐसे सहसा यह सवाल उठना लाजिमी है कि काँग्रेस के नेताओं को अपनी मांगों को लेकर अपने गठबन्धन के मेयर रहते हुए भी आखिर धरना की जरूरत क्यों आन पड़ी! अंदरखाने कुछ गड़बड़ है या फिर यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट था, ये तो समय के साथ पता चलेगा.

